(खुशियों की दास्तां) मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से देवास की श्रीमती दीपिका परिहार बनी आत्मनिर्भर

योजना के संचालन के लिए लाड़ली बहना श्रीमती परिहार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दे रही है धन्यवाद

(देवास) मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं आत्मनिर्भर बना रही है। लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर रही है। इन्हीं महिलाओं में संत रविदास नगर देवास की श्रीमती दीपिका सचिन परिहार है, जिन्होंने योजना की राशि से सिलाई मशीन खरीदी। आज वे सिलाई मशीन के माध्यम से कमाई भी कर रही है। इस योजना से जो लाभ हुआ है इसके लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रही है।      श्रीमती दीपिका परिहार ने बताया कि मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना से परिवार के जीवन निर्वाह में एक महत्वपूर्ण योगदान है। लाड़ली बहना योजना से प्रतिमाह प्राप्त राशि से श्रीमती दीपिका ने एक सिलाई मशीन खरीद कर साथ सिलाई का कार्य करना प्रारंभ किया। जिससे इनकी परिवार की आय बढ़ने लगी। आज श्रीमती परिहार आर्थिक रूप से आत्म निर्भर है। जिसके लिए वे तथा पूरा परिवार मुख्यमंत्री जी को धन्‍यवाद दे रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें