महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निगम की आय वृद्धि को लेकर ली अहम बैठक,संपत्तिकर, जलकर एवं ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थापन पर की चर्चा

(कटनी) महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के साथ दिनांक 10 सितंबर को अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक लेते हुए संपत्ति कर, जलकर,ट्रेड लाइसेंस एवं सभी करों की समीक्षा करते हुए निगम सीमांतर्गत नगर निगम स्वामित्व की सभी दुकानों झंडा बाजार,सराफा के किराये की वसूली किए जाने के साथ साथ जलकर- सम्पतिकर वसूली में प्रगति लाने हेतु राजस्व उप निरीक्षक,सहायक राजस्व निरीक्षक को सख़्त निर्देश दिए है।महापौर सूरी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर व्यवस्थापन की रूप रेखा तैयार कर यथा शीघ्र कार्यवाही करने,सुधार न्यास योजनाओं की जानकारी लेते हुए समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये है।उक्त बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,शशिकांत तिवारी,उपायुक्त पी.के अहिरवार,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें