नेशनल हाईवे की दुर्दशा पर विधायक दोगने की कीचड़ यात्रा
तहसीलदार घाघरे ने दिया दो दिन में मार्ग सुधार का आश्वासन
(हरदा) नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर व्याप्त समस्याओं जैसे सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हो गए है जिसके कारण दुर्घटनाएँ हो रही है एवं सड़क मार्ग पर लम्बा जाम भी लगा रहता है आदि समस्याओं को लेकर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा पूर्व में जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित कर कहा गया कि अनुचित प्रकार से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी नही किया गया है जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परन्तु जिला प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।
जनहित को दृष्टिगत रखते हुए हरदा विधायक डॉ. दोगने समस्त कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर ग्राम पीड़गांव (कोलवां) के पास कीचड़ भरे गड्डे में बैठकर सोये हुए प्रशासनिक अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया जिससे तत्काल जिला प्रशासन हरकत में आया और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रबंधक तकनीकी कृष्णेन्द्र द्विवेदी, हरदा तहसीलदार लवीना घाघरे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहँचे और विधायक डॉ. दोगने को 02 दिवस में सड़क मार्ग पर हुए गड्डे भरने एवं माह दिसम्बर तक नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
आश्वासन के पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा धरना समाप्त किया गया एवं अधिकारियों से कहा गया यदि तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा ।
उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा अनियमित्ता बरती जा रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
