स्वशासी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नौगांव के संचालक मंडल की बैठक हुई
मंत्री श्री परमार ने संस्थान में विद्यार्थियों के अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
मंत्री श्री परमार ने संस्थान में विद्यार्थियों के अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित कर, उपलब्ध सभी ब्रांच की सभी सीट्स को पूर्ण भरने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। श्री परमार ने संस्थान का शैक्षणिक एवं अकादमिक परिवेश को उत्तम बनाने को कहा। संस्थान की साधारण सभा एवं संचालक मंडल की नियमित बैठक किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव तकनीकी शिक्षा श्री रघुराज एम आर, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की कुलगुरू डॉ रूपम गुप्ता, संचालक तकनीकी शिक्षा डॉ वीरेंद्र कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम एल वर्मा सहित संचालक मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।
