कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार की देर रात ग्वालियर शहर का दौरा किया। विशेष रूप से स्वर्ण रेखा के किनारे स्थित बस्तियों का उन्होंनेनिरीक्षण किया। इस दौरान, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव और एडिशनल कमिश्नर नगर निगम श्री विजय राज सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए शहर की बस्तियों का गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम की टीम को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा लोगों द्वारा सहायता मांगी जाने पर लिए तत्काल कदम उठाए जाएं और इस संबंध में कोई भी देरी न हो। श्रीमती चौहान ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है और किसी भी समस्या से निपटने के लिए तत्पर है।
(झाबुआ) प्रदेश में औसत वर्षा 868.6 मिमी एवं अब तक 991.9 मिमी होने एवं अतिवृष्टि के कारण निर्मित स्थिति और बचाव के लिए जारी कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समत्व भवन से विडीयो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयी। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि अब तक औसत से 14 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। वर्तमान में झाबुआ और सिवनी जिलो मे एक -एक राहत कैम्प सक्रिय है जिनमें 58 से अधिक व्यक्ति रह रहे है। इसी के साथ आगामी 4 दिवस में वर्षा के पूर्वानुमान के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि जिलो मे निचले क्षेत्रो को चिन्हांकन कर लें, आवश्यक सावधानी बरती जायें, जवाबदारी से कार्य करे जनहानि ना होने पाये, आवश्यकतानुसार राहत कैंप चलाये जाये, आरबीसी 6(4) के तहत राहत राशि का वितरण समयानुसार किया जाये, बचाव दल की सुरक्षा का ध्यान रखे रेस्क्यू ऑपरेशन किये जायें, जीर्ण-शीर्ण भवनों का चिन्हांकन कर तोड़ने की कार्यवाही करे, संक्रामक रोगों के सम्बन्ध में सचेत होकर कार्य करने के निर्देश दिये गये। मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा द्वारा निर्देशित किया गया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहे, किसी भी प्रकार का संक्रमण फैलने ना पाये, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनुश्चित की जाये एवं निवारक कार्यवाही एवं तैयारी कर ली जाये। विडियो कांफ्रेसिंग के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सतर्कता एवं सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री शशिधर पिल्लई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
