विधायक श्री पांण्डे, कलेक्टर व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण चाक- चौबंद व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

(कटनी) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के  कटनी जिले के बहोरीबंद एवं कटनी प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन नें कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद और दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सी ई ओ शिशिर गेमावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   कलेक्टर श्री यादव ने बहोरीबंद में मुख्यमंत्री के प्रवास के मद्देनजर विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय के साथ सिमरापटी में बने हेलीपैड स्थल और बहोरीबंद के जुगिया मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में स्वसहायता समूहों के उत्पादों, श्री अन्न और ग्रामीण आजीविका समूह उत्पादों सहित अमृत पुष्पक के ड्रोन की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने  मुख्यमंत्री द्वारायहां एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत किये जाने वाले पौधारोपण के स्थल का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने वर्तमान वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था करनें के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहारीबंद राकेश कुमार चौरसिया एवं जनपद पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीओपी श्री अखिलेश गौर सहित वन, उर्जा, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य जिलाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें