आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए संपन्न कराएं मतगणना -प्रेक्षक श्री कियावत
(सागर) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतगणना संपन्न कराए। उक्त विचार नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री शैलेंद्र कियावत ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर सभी मास्टर ट्रेनर, स्थानीय निकाय के श्री बेनी प्रजापति सहित मतदान, मतगणना के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
प्रेक्षक श्री शैलेंद्र कियावत ने कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत के उप निर्वाचन के लिए जो मतगणना की जाना है उसका राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि मतगणना पूरे विवेक एवं पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं उनके अभिकर्ताओं को सभी जानकारियां उपलब्ध कराएं।
नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना दलों के लिए प्रशिक्षण आर्ट कॉमर्स कॉलेज तिली रोड सागर में आयोजित किया गया।
