मैहर कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की फोन पर समस्यायें
(मैहर) मैहर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष से कलेक्टर रानी बाटड़ ने दूरभाष नंबर 07674-299232 के माध्यम से जन सुनवाई की गई। इस दौरान जिले भर से प्राप्त 7 शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अमरपाटन तहसील के पुराने कार्यालय से अवैध अतिक्रमण हटाने, अमरपाटन तहसील के ग्राम पंचायत भड़रा के वार्ड क्रमांक-4 सड़क निर्माण करने, सभागंज के ग्राम पथरहटा में आराजी की भूमि से अवैध कब्जा हटाने, रामनगर तहसील के ग्राम पंचायत सोनाडी में नाली के अधूरे निर्माण कार्य की जांच कराने, मैहर के वार्ड क्रमांक-19 खसरा सुधार, अमरपाटन ग्राम पंचायत कोटर सामग्री सप्लाई का भुगतान कराने, सुपर वाइजर ने बिना सूचना दिए चालक को नौकरी से निकाले जाने जैसे मामले पर शिकायतें प्राप्त की गई।
