कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने डीएम ने नियुक्त किए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स

(अनुपपुर) भारतीय किसान संघ द्वारा समर्थन मूल्य घोषित किए जाने के संबंध में 16 एवं 20 सितम्बर 2024 को रैली आयोजित करने एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्रेक्टर से न्याय यात्रा रैली, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाना संभावित है। उक्त संगठनों द्वारा 16 सितम्बर से 20 सितम्बर 2024 के मध्य कभी भी धरना प्रदर्शन एवं रैली आयोजित की जा सकती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए 16 सितम्बर से 20 सितम्बर 2024 या उक्त अवधि में भारतीय किसान संघ एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्रेक्टर से न्याय यात्रा रैली, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की है। थाना अनूपपुर क्षेत्र हेतु तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय, थाना चचाई क्षेत्र हेतु नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मंगलदास चक्रवर्ती, थाना भालूमाड़ा क्षेत्र हेतु नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मिथला प्रसाद पटेल, थाना जैतहरी क्षेत्र हेतु नायब तहसीलदार जैतहरी श्री रामाधार अहिरवार, थाना कोतमा क्षेत्र हेतु तहसीलदार कोतमा श्री ईश्वर प्रधान, थाना बिजुरी/रामनगर क्षेत्र हेतु नायब तहसीलदार कोतमा श्री संजय कुमार जाट, थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र हेतु तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री गौरीशंकर शर्मा, थाना अमरकंटक क्षेत्र हेतु नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री कौशलेन्द्र शंकर मिश्रा एवं थाना करनपठार क्षेत्र हेतु नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री सोहनलाल कोल को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने थाना क्षेत्रों में नियुक्त किए गए सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवधि में थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी उक्त अवधि में अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस से समन्वय करते हुए सतत् निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें