समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसान पंजीयन आज से प्रारंभ पंजीयन केन्द्र प्रभारी एवं ऑपरेटरों का तकनीकी प्रशिक्षण संपन्न

(कटनी) खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये किसान पंजीयन का कार्य गुरूवार 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक समस्त कार्य दिवसों में रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर की जायेगी।          कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 54 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये जाकर समस्त पंजीयन केन्द्रों में नोडल अधिकारियों को केन्द्रों की मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा है। कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर कार्यालय कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में बुधवार 18 सितंबर को पंजीयन केन्द्रों के प्रभारियों एवं ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की जाकर पंजीयन कार्य में आ रही तकनीकी समस्या के निराकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गया।निःशुल्क पंजीयन व्यवस्था    किसानों के मोबाईल से पंजीयन करने की सुविधा के अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर तथा एम.पी. किसान एप पर भी की गई है।सशुल्क पंजीयन व्यवस्था   पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। इसके लिए प्रति पंजीयन अधिकतम 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।    सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।   कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने कृषक भाईयों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे उन्हे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। किसानों को पंजीयन केन्द्रों में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *