नगरिया मंदिर ब्यौहारी में लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता की ली शपथ
(शहडोल) जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रगति पर है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज नगरिया मंदिर ब्यौहारी में लोगों ने साफ-सफाई कार्य में श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक श्री विकास मिश्रा, ज्योति पाण्डेय, सरस्वती चंद्र विद्या, हीरालाल साहू, सुदामा गुप्ता, रामेश्वर पाल सहित अन्य जन अभियान परिषद के सदस्यगण उपस्थित थें।
