शिक्षा मंत्री के विरोध में अतिथि शिक्षकों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

(खरगापुर) खरगापुर में अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार खरगापुर को ज्ञापन सौपा। मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के बोल बिगड़ गए उन्होंने यह कह दिया कि अतिथि शिक्षक मेहमान है, कब्जा थोड़ी कर लेंगे।

उनके बयान के विरोध में पूरे प्रदेश भर में अतिथि शिक्षकों ने “शिक्षा मंत्री त्यागपत्र दो या तो अपने बयान वापस लो” का संबोधन करते हुए प्रत्येक तहसील जिले में जिला अध्यक्ष और सांसद विधायकों को ज्ञापन सोपा। खरगापुर में भी अतिथि शिक्षकों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा।

कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष द्वारका तिवारी, लव कुश गौतम, राजेश लोधी, गोवर्धन कुशवाहा, अखिलेश राजपूत, आलोक तिवारी, आलोक तोमर, मोहम्मद आकिल खान एवं सैकड़ो की संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
        टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें