राजगढ़ जिले में गोली मारकर पत्रकार की नृशंस हत्या की जेसीआई ने की निंदा

(भोपाल) मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पत्रकार सलमान अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्रकार पर पहले भी धारदार हथियारों से हमला होने की बात भी सामने आई है।

जेसीआई पत्रकार की हुई नृशंस हत्या की निंदा करती है साथ ही मध्यप्रदेश सरकार से प्रदेश में जर्नलिस्ट प्रोडक्शन एक्ट लागू करने का आग्रह करती है जिससे दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हो सके और इस तरह की घटनाओ पर रोक लग सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें