प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं से की भेंट
(कटनी) भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, संघर्ष और उनके बचपन से लेकर अब तक की उनकी यात्रा का पूरा चित्रण प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट संवाद के दौरान प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा सदस्यता अभियान में तेजी लाने और डोर टू डोर जाने कि बात कही गई। सभी कार्यकर्ता मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके और नमो एप के माध्यम से लोगो को सदस्य बना सकते है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेन्द्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, श्रीमती अलका जैन , सुरेश सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

