(खुशियों की दास्तां) प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान पाकर श्री गोवर्धन का सपना हुआ साकार

(रायसेन) रायसेन तहसील के ग्राम बराईखास निवासी श्री गोवर्धन का सपना अब साकार हो गया है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मिला है। गोवर्धन बताते हैं कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम से जीवन व्यतीत कर सके। लेकिन कई बार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यह सपना साकार नहीं हो पाता। ऐसे गरीब परिवारों के स्वयं के पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। अब तक लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है और दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से श्री गोवर्धन ने अपना पक्का मकान बनाया है। श्री गोवर्धन वर्षो से कच्चे मकान में गुजारा कर रहे थे। उनका घर कच्चा होने कारण अनेक समस्याएं बनी रहती थीं। बारिश के मौसम में बारिश का पानी घर में आने, आंधी तूफान में घर के गिरने आदि समस्याओं का डर हमेशा बना रहता था। वे बताते हैं कि पक्का मकान बन जाने से अब कोई समस्या नहीं है। पक्के मकान के लिए श्री गोवर्धन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें