कैम्प में 54 विद्यार्थियों के लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनाये
(हरदा) संभाग आयुक्त श्री के.जी. तिवारी के निर्देश पर विद्यार्थियों के ड्राइविंग लायसेंस बनाने के लिये हरदा जिले में इन दिनों विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय सिराली में 54 विद्यार्थियों के ड्राइविंग लायसेंस बनाये गये। जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश अहाके ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को मार्ग संकेतों के बारे में जानकारी दी गई।
