आज 25 सितंबर को दीनदयाल जी की जयंती पर होगा बृहद सदस्यता अभियान
100 सदस्य बनाने बूथ में पहुंचेंगे प्रत्येक कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने किया इतिहास रचने का आव्हान
(कटनी) भारतीय जनता पार्टी आज 25 सितम्बर बुधवार को अंत्योदय के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले के सभी 1168 में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सदस्यता का महाभियान भी चलाएंगे। हर बूथ पर पंडित जी की जयंती के साथ साथ सदस्यता संगठन पर्व के प्रथम चरण के अंतिम दिन हर बूथ पर 100 नए सदस्य बनाएं जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया कि बुधवार 25 सितंबर को पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान में जुटे तथा पूरे प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाएं।

श्री टण्डन ने बताया कि कटनी जिले में एक लाख सदस्य बनने पर हमारे ऊर्जावान सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने सभी को बधाई दी थी। श्री टण्डन ने लक्ष्य को प्राप्त करने का सम्पूर्ण श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया साथ ही जनप्रतिधि गण सांसद श्री वीडी शर्मा, सम्भागीय प्रभारी कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह, जिला संगठन प्रभारी श्री संजय साहू, विधायक संजय पाठक, सन्दीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेन्द्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, तथा सदस्य्ता प्रभारी सुनील उपाध्याय एवं सभी मण्डल अध्यक्ष गण जिले के पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ट प्रकल्प विभाग के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुए आज बुधवार 25 सितंबर को अधिक से अधिक सदस्य बना कर कटनी जिले को अव्वल बनाने की अपेक्षा की है।
