स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अंतर्गत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Advertisement

(सतना) स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद नागौद द्वारा निकाय स्तर में कार्यरत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नागौद में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में समस्त सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा किया गया। समस्त सफाई मित्रों का ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई। इस दौरान प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सकों द्वारा सफाई मित्रों को दवाइयों का वितरण किया गया एवं स्वास्थ्य उपचार संबंधी सलाह दी गई। चिकित्सकीय शिविर के दौरान 89 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. प्रमोद प्रजापति सहित नगर परिषद नागौद के अधिकारी एवं कर्मचारी व अस्पाताल का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें