जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में बी-क्लब द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिये उत्साहबर्धन तथा क्षमतावृद्धि कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

(टीकमगढ़) जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में बी क्लब टीकमगढ़ के द्वारा दिव्यंाग बच्चों के उत्साहबर्धन, क्षमतावृद्धि के लिये दिव्यांग बच्चों से गीत, कविताओं की प्रस्तुतियां कराई गईं। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को खेल सामग्री सहित खाद्य सामग्री भेंट की गई। बी-क्लब के द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिये की गई गतिविधियों से दिव्यांग बच्चों में उत्साह का मौहल रहा। इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्री आरके पस्तोर तथा जिला पुनर्वास केन्द्र के स्टाफ द्वारा बी-क्लब का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में बी-क्लब की ओर से श्रीमती विभा श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी रावत, श्री शिवानी खैवरिया, श्रीमती रोशनी चतुर्वेदी, श्रीमती सुमन साहू, श्रीमती सरोज राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही जिला पुनर्वास केन्द्र स्टाफ श्रीमती नीलेश सिंह, श्रीमती फरहा खान, श्रीमती सिमी फरहान, श्री दिनेश पटेल, श्री बाबू, श्री शैलेन्द्र जैन, श्री सचिन साहू उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें