स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना उमरिया ने कन्या छात्रावास में चलाया स्वच्छता अभियान

Advertisement

(उमरिया)  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रधानमंत्री एक्सीलेंस रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया के प्राचार्य डॉ सी.बी सोंधिया के मार्गदर्शन में इकाई उमरिया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा शासकीय कन्या छात्रावास परिसर पाली में स्वच्छता अभियान आयोजित कर छात्रावास परिसर व ग्राउंड परिसर से पॉलीथिन प्लास्टिक बॉटल्स इकट्ठा कर छात्रावास को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य कर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। अभियान में सभी स्वयंसेवियों ने उत्साह से भाग लिया और उन्होंने स्वच्छता के महत्व को उजागर करने के लिए अपनी आवाज उठाई। छात्रावास छात्राएं ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना था। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी ने छात्राओं को बताते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे समाज का प्रमुख अंग बनता जा रहा है।अगर हम स्वच्छ एवं साफ सुथरा रहेंगे तो हमें गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही हमारा समाज भी स्वच्छ एवं स्वस्थ रहेगा।उन्होंने ने कहा कि हर छोटा प्रयास बड़ा बदलाव ला सकता है, स्वच्छता से न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि हमारे देश की छवि भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास अधिक्षिका अर्चना सिंह, एनएसएस वालंटियर हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, मुस्कान महोबिया, साक्षी रैदास, लक्ष्मी महोबिया, छात्रावास विद्यार्थी सुधा बैगा, आरती सिंह ,अमृता सिंह, राधा सिंह, संतोषी सिंह, भारती सिंह, कविता सिंह, अनुराधा बैगा,लक्ष्मी रजक ,पूजा बैगा, कविता सिंह, सुहानी सिंह, मधु बैगा, संगीता सिंह, पार्वती देवी, रजनी देवी, रेखा सिंह, रागनी बैगा, गीता बैगा, रिंकू सिंह, वर्षा बाई व सभी छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें