अम्बाह जनपद में सांसद व जनपद अध्यक्ष की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े तहत संगोष्ठी आयोजित

Advertisement

(मुरैना) जनपद पंचायत अम्बाह के सभागार में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन एवं आजीविका मिशन के तहत स्वच्छता संगोष्टी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुरैना-श्योपुर क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर व जनपद अध्यक्ष अम्बाह कुमारी मधुरिमा तोमर उपस्थिति रही। अतिथियों ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण से लेकर उसकी उपयोगिता तक की चर्चा की गई। साथ ही अपने-अपने घरों की साफ-सफाई करने के बारे में जानकारी दी। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा ग्रामों में जगह-जगह बिखरे पड़े कचरे को किसी एक चयनित जगह पर डालकर उसका सही से निपटान कैसे किया जाए तथा गाँव से बाहर रोड़ किनारे जो गोबर के घूरे डाले जाते है, उसको वहाँ नहीं डालकर उनको सुव्यवस्थित तरीके से नाडेप में डालकर खाद बनाने पर जोर दिया है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अम्बाह श्री शिशुपाल सिंह सखवार, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन मुरैना श्री दिनेश सिंह तोमर एवँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बाह श्री महाबीर जाटव सहित लगभग 250 समूह की दीदीयां उपस्थित थीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें