प्रयागराज और गया ज़ी से तर्पण करके लौट रहे बरेली का परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, ट्रक क़े टायर फटने से हुई भिड़ंत एक दर्जन घायल
(कटनी) कुठला थाना अंतर्गत ग्राम हरदुआ क़े पास ट्रक और टूरिस्ट वाहन मे जोरदार भिड़ंत हो गयी जिससे टूरिस्ट वाहन मे बैठे आठ से दस लोग घायल हो गए। जानकारी मे बताया जा रहा की बरेली जिला क़े निवासी परिवार बिहार गया ज़ी से तर्पण करके दमोह रोड से लौट रहे थे तभी कटनी
रीठी थाना क्षेत्र क़े ग्राम हरदुआ समीप दमोह रोड से सामने से आ रहे ट्रक का टायर फटने से दोनों वाहनो मे तेज भिड़ंत हो गयी जिसमे सबार लोग घायल हो गए जिनको इलाज क़े लिए जिला अस्पताल कटनी भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा
रही है।
