माधवनगर पुलिस की सख्त कार्यवाही, शराब पीकर स्कॉर्पियो वाहन चलाने पर ₹10,500 का जुर्माना

Advertisement

(कटनी) पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में, डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में और श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं पुलिस स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक कटनी के आदेशानुसार वाहनों की सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। रात्रि गश्त के दौरान माधवनगर गेट पर एक महिंद्रा स्कार्पियो कार को लहराते हुए देखा गया। पुलिस ने तुरंत वाहन को रोका, जिसमें चालक दिनेश कुमार बर्मन पिता ओमकार बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी कौडिया, थाना स्लीमनाबाद नशे की स्थिति में पाया गया। वाहन के कागजात मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

डॉक्टरी परीक्षण में पुष्टि हुई कि दिनेश कुमार शराब के नशे में था। आरोपी के खिलाफ धारा 185, 130(3)/177 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और वाहन क्रमांक MP20CH6964 को जप्त कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे ₹10,500 जुर्माने से दंडित किया गया है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, आरक्षक अनूप सिंह और पंकज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें