निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

Advertisement

लक्ष्य निर्धारित कर वसूली कार्य में लाये प्रगति,लापरवाही करने पर होगी सख़्त कार्यवाही-आयुक्त

(कटनी) नगर निगम आयुक्त शिशिर गेमावत ने  राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री गेमावत ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षक वसूली कर्ताओं से वार्ड वार वसूली एवं किन संपत्तियों से किस कारण से वसूली नहीं की गई जानकारी लेते हुए बकाया संपत्ति कर वसूली कार्य संतुष्टिजनक न होने पर नाराज़गी व्यक्त कर सभी को एक सप्ताह का समय देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर वसूली की पुनः समीक्षा बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपने कार्य को तत्परता एवं ज़िम्मेदारी पूर्वक करते हुए अधिक से अधिक वसूली कार्य में प्रगति लायेकार्य के दौरान लापरवाही करने पर वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित स्वयं ज़िम्मेदार होंगे। उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त पी.के.अहिरवारप्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्राराजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठकराजस्व उप निरीक्षकमुकेश राजपूतप्रकाश पांडेयराजकुमार प्यासीविनोद सिंह चौहान एवं सभी वसूली कर्ता सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें