सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अटेंड न करना पड़ा मंहगा कलेक्टर श्री यादव ने 63 शिकायतों को अटेंड नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन काटने के दिये निर्देश प्रति शिकायत के मान से कटेगा वेतन

Advertisement

(कटनी)  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव नें सी.एम. हेल्पलाइन की अगस्त माह की 49 शिकायतों एवं सितंबर माह की 14 शिकायतों को अटेंड नहीं करनें वाले विभिन्न विभागों के लेबल अधिकारियों का वेतन काटनें के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिये है। शिकायतों को अटेंड नहीं करनें तथा निराकरण ना करने की दशा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों का प्रति शिकायत के मान से वेतन काटा जायेगा।इन अधिकारियों का कटेगा वेतनकलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने विभिन्न विभागों 14 शिकायतों को अटेंड नहीं करनें पर जिन अधिकारियों का वेतन काटनें के निर्देश दिए गए है उनमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, राजस्व विभाग की नजूल तहसीलदार कटनी नेहा जैन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेडा तथा सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के यजुवेन्द्र कोरी, उर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता रीठी विमल चन्द्र मिश्रा सिलौडी के अभिषेक गरेवाल, विजय कुमार धुर्वे, विमल चन्द्र मिश्रा, जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग पूजा द्विवेदी, थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद रीठी सी.एल.पनिका और कनिष्ठ अभियंता आरईएस सुदरलाल बरकडें शामिल है।  इसके अतिरिक्त अगस्त माह 49 शिकायतों को अटेंड नहीं करनें वाले विभिन्न विभागों के 49 लेबल अधिकारियों का भी वेतन काटनें के निर्देश दिए गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें