स्वच्छता ही सेवा नुक्कड़ नाटक: सामुदायिक स्वच्छता के लिए ग्राम निगरानी मे छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
(अनुपपुर) जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत निगरानी की छात्राओं द्वारा स्वच्छता की सेवा 2024 के तहत स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को साफ सफाई के लिए प्रेरक संदेश दिया गया छात्रों ने स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्यों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरल पर प्रेरक रूप में प्रस्तुति देकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को दर्शाया। नाटक में स्वच्छता के संबंध में आम लोगों की गलतियों और उनके परिणामों को दिखाया गया।छात्राओ ने स्वच्छता के लिए जिम्मेदारी लेने और समुदाय की भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना था।
