प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी ने कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण छात्रा सुश्री दृष्टि माण्डले को किया सम्मानित
(पचमढ़ी) मध्यप्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन सतपुडा की रानी पचमढ़ी स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या सुश्री श्रद्धा पाठक मैडम ने अपने ही विद्यालय से वर्ष 2024 में कक्षा बारहवीं उत्रीर्ण छात्रा सुश्री दृष्टि माण्डले पुत्री श्री अशोका माण्डले को अपनी उपलब्धि पर विशेष शुभकामनाएँ देकर सम्मानित किया ।
ज्ञात हो कि अभी हाल ही में ऑल इंडिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी टेस्ट में दृष्टि ने मेरिट हासिल करते हुए पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड लीगल स्टडी एवं रिसर्च भोपाल के लिये चयनित हुई हैं ।
प्राचार्य ने बताया कि केवी स्टूडेंट की इस उपलब्धि पर पूरा केंद्रीय विद्यालय स्टाफ़ गौरान्वित है। उनके चयन से बाक़ी स्टूडेंट्स को भी मोटिवेशन मिलेगा और वे भी इस क्षेत्र में उज्जवल भविष्य बना सकेंगे इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण दृष्टि की माँ श्रीमति रजनी वर्मा, अक्षत माण्डले उपस्थित थे जिन्होंने सभी का आभार प्रकट किया एवं मिठाई खिलाकर ख़ुशिया बाँटी।
✍️ (मोहम्मद हुसैन)
RPKP INDIA NEWS
पचमढ़ी, नर्मदापुरम
