लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय में श्रमदान कर की गई सफाई
(खरगोन) स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शासकीय कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यालय में वहां अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में विभागीय अमले द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।
इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अनिल बागोले के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई की गई।
