मदिरा का अवैध व्यवसाय करने वालों पर आबकारी विभाग की कार्यवाही कार्यवाही के दौरान 67 हजार 800 रूपये की मदिरा जब्त

मदिरा का अवैध व्यवसाय करने वालों पर आबकारी विभाग की कार्यवाही कार्यवाही के दौरान 67 हजार 800 रूपये की मदिरा जब्त

(कटनी) कलेक्टर  श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी आर के बघेल ने बताया कि अभियान के तहत विगत दिवस बुधवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा आबकारी वृत्त बडवारा़ के ग्राम करेला, जगुआ मोड, मेढकीपार, कुंआ एवं ग्राम खितौली में अवैध रुप से मदिरा का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त  व्यक्तियों के विरुद्ध दबिश की कार्यवाही की गई।   आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही में  32 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 630 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर जप्त किया जाकर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर मौके पर नष्ट किया गया। दबिश के दौरान जप्त की किये गये लाहन की अनुमानित राशि लगभग 67 हजार 800 रूपये है। कुल 9 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत पंजीबद्ध किये गये।   कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक  एस.डी.सिंह,  केशव प्रसाद उइके,  महेन्द्र कुमार शुक्ला,  मोना दुबे सम्मिलित रहे। अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु  इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें