मप्र बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा एवम प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पटेल का हुआ भव्य स्वागत

Advertisement

(कैमोर) मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बीएमएस के महाकौशल प्रांत प्रभारी अरविन्द मिश्रा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पटेल का दो दिवसीय कैमोर प्रवास के दौरान कैमोर सीमेंट एवं खदान मज़दूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत उपरांत सदस्यों के साथ संगठनात्मक विषय के साथ श्रमिक साथियों के जीवन स्तर को उठाने हेतु भी चर्चाएं हुई l इस कार्यक्रम में मजदूर साथियों ने अपनी उपस्थिति और सहभागिता का एक अनोखा परिचय दिया l

कार्यकारी अध्यक्ष एवम महाकौशल प्रांत प्रभारी अरविन्द मिश्रा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पटेल ने संघ पदाधिकारियों के साथ अडानी सीमेंट एसीसी कैमोर प्रबंधन के साथ सौजन्य भेट कर श्रमिको के हितों के बारे में चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रबंधन से काफी सार्थक चर्चा होने से सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

इस अवसर पर कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ के संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट के पी तिवारी, अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, दिलराज कुमार राय, सी पी तिवारी, महामंत्री आलोक कुमार दुबे, मंत्री राम नरेश तिवारी, कामता प्रसाद गौतम, रवि रंजन परौहा, कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह, जितेंद्र निगम, हनुमान शुक्ला, सुरेंद्र तिवारी, सुरेश बर्मन, कोमल साहू, वाहिद अब्बास, जगमोहन मोगेरिया, विष्णु कांत तिवारी, धीरज बर्मन, भरत कुमार, मांगीलाल, उदय केवट, मनीष जोसेफ, प्रदीप गुप्ता, खालिद, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें