कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुई जिला अस्‍पताल की रोगी कल्‍याण समिति की बैठक

Advertisement

31 अगस्‍त तक के आय-व्‍यय का किया गया अनुमोदन

(जबलपुर)  कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिला अस्‍पताल में रोगी कल्‍याण समिति की बैठक में मरीजो को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाऐं उपलब्‍ध कराने के निर्देश अस्‍पताल के चिकित्‍सा अधिकारियों को दिए हैं। श्री सक्‍सेना ने कहा कि जिला अस्‍पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्‍तार में यदि आवश्‍यक हो तो रोगी कल्‍याण समिति की निधि का उपयोग भी किया जा सकता है। जिला चिकित्सालय के आरसीएच हाल में आज शुक्रवार को संपन्न हुई इस बैठक में जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के वर्ष 2024-25 में 1 अप्रैल से 31 अगस्‍त तक हुई आय व्यय का अनुमोदन किया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें