ग्राम अमुवारी में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित किया गया स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम

(विजयराघवगढ़) विकासखंड विजयराघवगढ़ जिला कटनी के सेक्टर क्रमांक 3 के अंतर्गत ग्राम अमुवारी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल के निर्देशानुसार ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता के मार्गदर्शन एवं नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जिजनौडी, परामर्शदाता पंकज पटेल के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के क्रियान्वयन के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं से स्वच्छता जागरूकता के संबंध में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मेंटर पंकज पटेल ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता का महत्व बताया एवं उद्देश्य के अनुरूप अपने स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता लाने के लिए स्वच्छता के प्रति दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य मनोज पांडे ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होते हुए समाज में भी स्वच्छता जागरूकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया एवं बताया कि शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में जन भागीदारी से हम स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के उद्देश्य की पूर्ति में सहभागी बने। अपने-अपने ग्रामों में सार्वजनिक स्थानों में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता करने का अभियान चलाने के लिए भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक अमित शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता को अपनी नियमित दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए आवश्यक जानकारी दी। उपस्थित छात्र छात्राओं को स्वच्छता अपनाने के लिए शपथ दिलाई गई।

तत्पश्चात अगले चरण में ग्राम अमुवारी के आगनवाड़ी में श्रीमति श्रद्धा राय ने बच्चों को पोषण आहार, लाडली लक्ष्मी योजना और भी विशेष जानकारी दी l मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता, छात्र-छात्राओं एवं अन्य शिक्षक और आगनवाड़ी के सहयोग से श्रमदान करके साफ सफाई की गई।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मनोज पांडे ,वरिष्ठ शिक्षक अमित शुक्ला, विद्यालय के शिक्षक गण, आगनवाड़ी कार्यकर्ता ,परामर्श पंकज पटेल एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र शालू दुबे, साधना पटेल, साक्षी पटेल, आकांक्षा पटेल, सुषमा गुप्ता, श्रद्धा राय, रुचि पटेल, सहित स्वच्छता प्रेमी ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें