म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा किया गया अंत्योदय विचारधारा पर व्याख्यान माला का आयोजन
अंत्योदय के प्रणेता,पंडित दीनदयाल।
दर्शन दे एकात्म का,सबको किया निहाल।।
(कटनी) मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती केउपलक्ष्य में अंत्योदय विचारधारा विषय पर जिला स्तरीय व्याख्यान माला का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी की उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए चित्रों पर माल्यार्पण के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात उपस्थितअतिथियों का स्वागत पुष्प हार से किया गया ।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को अंत्योदय विचारधारा विषय पर व्याख्यान माला के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कटनी जिले में यह आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में हम सब मिलकर आयोजित कर रहे हैं।

अगली कड़ी में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादाई है। उन्होंने एक सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद भी शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने के अपने जीवन में राष्ट्र और समाज की सेवा कार्य को महत्वपूर्ण स्थान दिया, बहुमुखी प्रतिभा के धनी पंडित दीनदयाल जी का जीवन हमारे जीवन में सदैव हमको अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति की सेवा करने के लिए प्रेरित करत रहेगा, जिससे उनका ध्येय वाक्य अंत्योदय सार्थक हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, दार्शनिक एवं शैक्षिक चिंतन वर्तमान में उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता के समय थे, उन्होंने श्रेष्ठ एवं शक्तिशाली रूप में एक विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी, आज के युवा छात्र व शिक्षक दोनों ही उनके व्यक्तित्व से विभिन्न रूपों में प्रेरणा ले सकते हैं। वर्तमान समय में राष्ट्र की व समाज की जो दशा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने इसकी कल्पना कई दशक पहले ही कर ली थी। किसी भी समाज व राष्ट्र की उन्नति का सबसे महत्वपूर्ण तत्व वहां की शिक्षा व्यवस्था होती है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने अंत्योदय विचारधारा के माध्यम से हमें यह प्रेरणा देते हुए कहा कि समाज व राष्ट्र का विकास तब तक संभव नहीं है जब तक अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास न पहुंच जाएं।
कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थित अतिथियों एवं अन्य उपस्थित जनों के प्रति आभार विकासखंड समन्वयक बाल मुकुंद मिश्र के द्वारा किया गया। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी माधव नगर मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, लेखपाल रविकांत श्रीवास्तव, नवांकुर संस्थाओं ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री समुदायिकता नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित तिवारी, रामानुज पांडेय ,श्रीमती संयोगिता मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, विनीत सोंधिया सहित छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही।
देखिए : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ से संतोष प्रसाद तिवारी की रिपोर्ट
