वृद्वों का सम्मान हम सब की नैतिक जिम्मेदारी

Advertisement

कलेक्टर श्री यादव वृद्धों के मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी होती है संस्कारवान कलेक्टर श्री यादव ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया वृद्धजनों का सम्मान

(कटनी) अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर  श्रीकृष्ण धाम आश्रम दद्दाधाम पहुंचकर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने वृद्धजनों का सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्गाे का सम्मान करना हमारी परंपरा ही नहीं, नैतिक जिम्मेदारी भी है। वृद्धों से सदैव मार्गदर्शन मिलता है, वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमें संबल प्रदान करते है और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन भी करते है। कलेक्टर ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर यहां आयोजित गरिमा के साथ वृद्धावस्था के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन समाजिक न्याय विभाग और श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम के प्रबंधकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते हैं। कलेक्टर श्री यादव ने स्वयं वृद्धजनों के पास पहुंचकर  शाल -श्रीफल भेंट किया और माल्यार्पण कर वृद्धजनों को सम्मानित किया। उन्होंने यहां के वृद्धाश्रम मे उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहां वृद्धजनों के लिए  धर्म और अध्यात्म की गतिविधियों से जुडनें के लिए की गई व्यवस्था सराहनीय है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वृद्धाश्रम प्रबंधन द्वारा जो भी जरूरतें बताई जायेंगी उसे यथासंभव पूरा करनें का प्रयास किया जायेगा।  कलेक्टर श्री यादव ने पहल कर कुछ वृद्धजनों से वृद्धाश्रम में मिलनें वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं तथा समाज को मार्गदर्शन देने वाले विचार रखने का आग्रह किया। जिसपर दमोह निवासी वृद्ध श्री वनमाली सोरहा, करौंदी निवासी वृद्ध श्री बलराम दुबे  द्वारा अपनें संबोधन मे समाज और पीढ़ियों को मार्गदर्शन देने वाले उद्गार व्यक्त किये गये। इसके पहले कलेक्टर श्री यादव ने गृहस्थ संत पूज्य दद्दा जी की समाधि पर पहुॅंचकर आर्शीवाद प्राप्त किया। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आवास कक्ष, रसोई कक्ष व भोजनालय कक्ष का भी अवलोकन किया और पूरे परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस मौके पर उपसंचालक सामाजिक न्याय नयन सिंह, नीरज त्रिपाठी, अशोक गैरा, दीपक जैन, संजीव श्रीवास्तव सहित वृद्धाश्रम के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें