रंगनाथ नगर पुलिस की अवैध शराब विक्रय एवं अवैध शराब बैठाकर पिलाने वालों के ठिकाने पर दबिश देकर आबकारी के मामले पंजीबद्ध
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते मिलने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही
(कटनी) रंगनाथनगर पुलिस ने अलग- अलग अवैध शराब विक्रय के ठिकानों पर दविश देते हुये दो प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया । यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डाँ. संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी और उनके टीम ने इस कार्यवाही को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है ।
पुलिस अधीक्षक कटनी के व्दारा निर्देशित जीरो टाँलरेंस नीत के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस रंगनाथनगर क्षेत्र के झर्राटिकुरिया में किराना दुकान के पास अवैध शराब विक्री कर बैठाकर शराब पिला रहा कि सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस टीम बताये स्थान पर छापेमारी की गई जहाँ आरोपी आशु उर्फ आर्यन ठाकुर पिता लवकुश ठाकुर उम्र 21 साल निवासी निवासी फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी का अपनी लवकुश किराना दुकान के सामने लोगों को बैठाकर शराब विक्री कर शराब पिलाते मिला जिसके विरुद्ध धारा 34,36 आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया।
पाठक वार्ड में रात्रि 22.31 बजे अवैध शराब बिक्रय के ठिकाना पर भी दविश दी गई जिसमें आरोपी कामता उर्फ मोनू रजक पिता स्व.मदन लाल रजक उम्र 28 वर्ष निवासी पाठक वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी जो अवैध शराब बेचते हुये पाये जाने पर आरोपी से अवैध शराब जप्तकर 34(ए) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है । साथ ही थाना क्षेत्र के भारत चौक झर्राटिकुरिया आम रोड में अनावेदक शिवा सिंह सेंगर पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 23 साल निवासी भारत चौक झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथ नगर कटनी का गाली गुप्तार कर आतंक मचाते मिलने पर धारा 170बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर श्रीमान एसडीएम महोदय के कार्यालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नवीन नामदेव, सउनि.विनोद कुमार चौधरी, प्र.आर अर्जुन तिवारी,प्र.आर. रामपाल बागरी, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आर. सतीश तिवारी, आर. शुभम सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की यह कार्यवाही भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
