पीडीएस हितग्राहीयों ई-केवाईसी के संबंध में समिति प्रबंधक विक्रेताओं की समीक्षा बैठक ली

(झाबुआ)  कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एसडीएम थांदला श्री तरुण जैन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संजय पाटिल खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुरेश तोमर द्वारा विकासखण्ड थांदला के समस्त विक्रेता एवं समिति प्रबंधकों की बैठक आयोजित कर उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करने वाले सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अक्टूबर तक पूर्ण करने की निर्देश दिए गए।

समस्त विक्रेताओं को केवाईसी से शेष रहे सदस्यों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में विक्रेताओं को उपलब्ध करवाई गई हैं। अगले 10 दिवस में ई-केवाईसी में अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर जेएसओ श्री तोमर को प्रकरण दर्ज करवाने करने हेतु निर्देशित किया गया है। विक्रेता घर-घर, फलिया-फलिया, गांव-गांव जाकर प्रत्येक सदस्य से संपर्क कर परिवार का पूरा विवरण लिखकर खाद्य कार्यालय में जमा करेंगे ताकि ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों सदस्यों एवं मृत सदस्यो के नाम पोर्टल से हटाए जाएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें