बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का जन्म दिन

(जबलपुर) भाजपा कानून एवम् विधिक कार्य विभाग के जिला संयोजक जगदीप प्रकाश टीटू ने भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू को उनके जन्मदिन की ढेरो हार्दिक शुभ कामनाएं दी है। भाजपा संभागीय कार्यालय जबलपुर में बड़ी संख्या में भाजपा कानून एवम् विधिक कार्य विभाग के कार्यकर्ता पहुंचे और सभी ने बड़े उत्साह से धूमधाम के साथ नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का केक काट कर जन्मदिन मनाया।

जगदीप प्रकाश टीटू ने बताया कि श्री प्रभात साहू जी जमीन से जुड़े व्यक्ति है।आज भी किसी कार्यकर्ता को किसी भी समय जरूरत पड़ती है तो सारे काम छोड़ कर उसके साथ खड़े होते है। संगठन के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। आज यदि भाजपा मजबूत है तो निश्चित रूप से इसकी वजह प्रभात साहू का कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में विश्वास है। प्रभात साहू ने सभी को विनम्रता से धन्यवाद दिया और यही विश्वास हमेशा बनाए रखने का निवेदन किया।

कार्यक्रम में बृजेंद्र सिंह बघेल, योगेश मिश्रा ,धीरकांत दुबे, आशीष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, एस पी गौतम, सर्वेश त्रिपाठी, विनय भूषण तिवारी, संदल बाजपेई, परमिंदर सिंह लांबा, मनोज सनपाल, वैभव जैन, कपिल रमानी, एन के कुशवाहा, सुबोध श्रीवास्तव, विमल,अमन शर्मा, अर्चना तिवारी, आरती विश्वकर्मा, गायत्री, ज्योति मौर्य, हेमलता नामदेव, साधना दुबे, आरती विश्वकर्मा, वर्षा राजेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें