वर्षाकाल में मजदूरों को रोजगार के लिये चलेंगे 11208 कार्य

कटनी  कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने लागू लॉकडाउन की अवधि में जिले में अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को वर्षाकाल के दौरान भी रोजगार की उपलब्धता बनाये रखने जिले में 11208 निर्माण कार्य संचालित रखे जायेंगे।

            मुख्य कार्यपाल अधिकारी जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने बताया कि वर्षाकाल के दौरान मिट्टी और कच्चे निर्माण कार्य बंद रखे जाते हैं। बरसात में भी मजदूरों को स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के लिये एैसे 11208 कार्य जो वर्षाकाल में किये जा सकते हैं ग्रामीण क्षेत्रों के लिये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होने बताया कि वर्षाकाल में नवीन प्रस्तावित 11 हजर 208 कार्यों से 14 लाख 71 हजार 928 मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा। वर्तमान में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने 8 हजार 582 कार्य जो चल रहे हैं, उनसे 12 लाख 8 हजार 831 मानव दिवस का रोजगार वर्षाकाल में सृजित होगा। इस प्रकार वर्षाकाल में कुल 26 लाख 80 हजार 759 मानव दिवस के रोजगार जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

            वर्तमान के प्रगतिरत 8582 कार्यों से 12 लाख 8 हजार 831 मानव दिवस का रोजगार अर्जित होगा। जिसमें 214 आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत भवन निर्माण, 281 कन्टूर ट्रेन्च, 327 गलीप्लग, गैवियन, 402 प्लान्टेशन ब्लॉक, 2 नर्सरी विकास, 119 पीडीएस दुकान, 30 गौशालायें, 44 बाउण्डरी वॉल, 37 नाडेप, 682 सीसी सड़क, 6246 प्रधानमंत्री आवास, 83 कैटल शेड, पॉल्ट्री शेड, 53 शांतिधाम और 62 खेल मैदान के निर्माण कार्य चल रहे हैं।

            वर्षाकाल में नवीन प्रस्तावित 11208 निर्माण कार्यों से 14 लाख 71 हजार 928 मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा। इनमें 200 कन्टूर ट्रेन्व, 179 नाला और नदियों के किनारे बांस प्लान्टेशन के कार्य, 4 नर्सरी विकास, 120 गौशाला निर्माण, 50 बाउण्डरी वॉल, 412 सीसी सड़क, 533 खेत फलोद्यान, 6500 प्रधानमंत्री आवास, 3210 कैटल शेड, पॉल्ट्री शेड, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण कार्य शामिल हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें