जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में 95 आवेदन प्राप्त हुए

(भोपाल) कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को एडीएम श्री प्रकाश नायक, संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, श्री राजेश सोरते, श्री अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।जनसुनवाई में आए नागरिकों से 95 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश नायक एवं अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें