हरियाणा में भाजपा की जीत पर कांटी मंडल में आतिशबाजी एवम मिष्ठान वितरण कार्यक्रम

(कैमोर) हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है। विधानसभा की 90 सीटों में से 48 सीटों पर बीजेपी ने विजय श्री हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत विजयराघवगढ़ तहसील के कांटी मंडल में मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई एवं सभी लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

ज्ञात हो कि जयवंत सिंह चौहान विजयराघवगढ़ विधानसभा के कांटी मंडल के अध्यक्ष हैं और बहुत ही सरल, सहज, सक्रिय, मृदु,भाषी एवम समाजसेवी होने के साथ ही अपने मंडल के प्रत्येक गांव में सेवा भाव से जनसेवा निस्वार्थ भाव से करते हैं। हाल ही में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में भी इन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सदस्य बनाए जाने का कीर्तिमान बनाने की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

देखिए : ब्यूरो रिपोर्ट rpkpindianews कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें