कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश ई-के वाय सी और राजस्व प्रकरणों के निपटारे में लायें तेजी
(कटनी) कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही किसानों के ई-केवायसी कार्य में गति लाने के निर्देश दिये है।कलेक्टर श्री यादव ने यह निर्देश सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की आयोजित बैठक में दिये है। बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते भी मौजूद रहीं।कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही किसानों, सीएम हेल्प लाईन के लंबित प्रकरणों और राजस्व न्यायालयों में प्रचलित राजस्व प्रकरणों के निपटारे के कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में राजस्व न्यायालयों में लंबित दो साल से अधिक के राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता से करें। कलेक्टर श्री यादव ने ढ़ीमरखेड़ा तहसील, विजयराघवगढ़ तहसील और बहोरीबंद तथा बरही कटनी और रीठी में ई-केवायसी के बड़ी संख्या में लंबित ई-केवायसी कार्य को अभियान स्वरूप में संचालित कर सभी किसानों का ई-केवाय सी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम किसान योजना, किसान पंजीयन, राजस्व प्रकरण और सीएम हेल्प लाईन जैसे कार्य शासन की उच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसलिये इनका शीघ्र निष्पादन किया जाना सुनिश्चित हो।कलेक्टर श्री यादव ने किसान पंजीयन योजना के अंतर्गत राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान पंजीयन कराया जाना शासन ने अनिवार्य प्रक्रिया में शामिल किया है। दिसंबर 2024 के उपरांत किसान आई डी उपलब्ध होने वाले किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। किसानों के पंजीयन का काम 30 नंबम्बर तक पूर्ण करना अनिवार्य है।किसान पंजीयन के फायदेकिसानों का पंजीयन हो जाने से विभित्र शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। किसान आईडी न होने पर किसान दिसंबर से पीएम किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। वहीं किसानों को फसल बीमा लाभ आसानी से मिल सकेगा। इस आईडी द्वारा श्किसान क्रेडिट कार्ड व कृषि ऋण जैसी सेवाओं का फायदा उठा पाएंगे। सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीद के लिए होने वाला रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन हो सकेगा।इस तरह करें पंजीयनकिसान पंजीयन के लिए सरकार द्वारा https://mpfr.agristack.gov.inपोर्टल जारी किया गया है। जिसके माध्यम से पटवारी, स्थानीय युवा सीएससी सेंटर एवं किसान सीधे पंजीयन कर सकते है । वहीं किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री एमपी मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्थानीय युवा फॉर्मर सहायक एमपी एप्प के माध्यम से सीधे पंजीयन कर सकते है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी सेंटर) के माध्यम से भूधारी द्वारा नियत शुल्क का भुगतान कर फार्मर रजिस्ट्री करवाया जा सकता है। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई, बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया एवं ढ़ीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे उईके सहित तहसीलदार कटनी बी.के. मिश्रा जिला प्रबधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा और जिला प्रबधक ई-गर्वनेंस सौरभ नामदेव मौजूद रहें।
