सिकलीगर समाज के युवाओं के रोजगार के लिए लगाया गया फॉलोअल शिविर

(खरगोन)  सिकलीगर समाज के नागरिकों को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन आधिकारी श्री आकाश सिंह के निर्देशानुसार पर 20 जुलाई को आयोजित किए गए स्वरोजगार/रोजगार एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका फ़ॉलोअप शिविर का आयोजन 09 अक्टूबर को भगवानपुरा जनपद कार्यालय में किया गया।

इस शिविर में पिछड़ा वर्ग विभाग अंतर्गत संचालित स्वरोजगार योजना के 30 हितग्राहियों के लक्ष्य के विरुद्ध 18 आवेदनों के दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा सभी को जाति प्रमाण पत्र बनाकर प्रस्तुत करने कहा गया। इसके साथ ही गुरूगोविंद सिंह आजीविका स्व सहायता समूह के 10 सदस्यों को बेकरी उद्योग के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने दस्तावेज प्राप्त किए गए।

शिविर में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा 21 आवेदनों मे से 15 आवेदनों के दस्तावेज प्राप्त कर लिए गए है। 01 प्रकरण मे बैंक द्वारा स्वीकृति हेतु सहमति दी गई । 5 आवेदन निर्धारित अहर्ता न होने से अपात्र कर दिए गए। आरसेटी मे प्रशिक्षित 06 बकरी पालन के लक्ष्य के विरुद्ध 10 आवेदनों के दस्तावेज प्राप्त किए गए है । जनपद पंचायत मे कुल 56 आवेदन शौचालय निर्माण हेतु प्राप्त हुए थे। जिनका परीक्षण कर भगवानपुरा के 19, धूलकोट के 18 कुल 37 आवेदनों को स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 12-12 हजार रुपये प्रति हितग्राही स्वीकृत की गई तथा स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

आजीविका मिशन अंतर्गत सिकलीगर समाज के महिलाओ के 3 स्व सहायता समूह, गुरूगोविंद सिंह आजीविका स्व सहायता समूह, महाराजा रणजीत सिंह आजीविका स्व सहायता समू एवं  गुरु नानक दरबार आजीविका स्व सहायता समूह के ग्रामीण बैंक शाखा धूलकोट मे बचत खाते खोले गए। खाद्यान्न पात्रता पर्ची के प्राप्त 04 आवेदनों मे 3 आवेदनों को पात्रता निराकृत करते हुए पात्रता पर्ची जारी की गई, 01 आवेदन अपात्र पाया गया। शिविर मे रोजगार हेतु चयनित 15 आवेदनों से चर्चा की गई तथा उन्हे फ़ौर्स कंपनी पीथमपुर, निमरानी एवं अन्य कंपनियों के द्वारा दिए जाने वाले रोजगार के अवसर के बारे मे अवगत कराया गया। किन्तु युवाओ द्वारा किसी भी कंपनी मे जाने से मना करने पर ग्राम मे ही स्व रोजगार के माध्यम से आजीविका गतिविधि चलाने के लिए बताया गया।

शिविर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के श्री आशीष दुबे, जिला रोजगार आधिकारी श्रीमति प्रीतिबाला सस्ते व श्री राजपाल सिंह, जिला उद्योग केंद्र से श्री मनोज भमोरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पवन शाह, आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री गोविंद मंडलोई, जिला प्रबंधक स्किल श्रीमति रीना गुप्ता एवं ब्लॉक प्रबंधक श्री इंदर सिंह डावर, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक बाबूलाल बड़ोले, शांतिलाल डावर, इंदर सिंह सालवे, निर्मला चौहान, सुरमा असके, योगेश सेन, ललित दवाने, बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक श्री संदीप सोनी एवं फील्ड आफ़िसर श्री ऋतुराज सिंह चौहान तथा आर सेटी डाइरेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सेंदरे, पशुपालन विभाग से डॉ रवि हिरानी, खाद्य विभाग से निरक्षक श्री योनिश पटेल उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें