हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंगलाज माता मंदिर पर हुआ विशाल कन्या भोज का आयोजन
गोविन्द सिंह गौर एवम पदमा सिंह गौर ने कन्याओं के पैर छू कर लिया आशीर्वाद
(टीकमगढ़) पलेरा शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही जगह जगह पंडालो में दुर्गा जी की प्रतिमाएं विराजमान है और लोगों के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है और 9 दिन तक उपवास भी किए जा रहे हैं पलेरा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घूरा में स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज देवी माता मंदिर पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह गौर व गोविंद सिंह गौर के द्वारा विशाल कन्या भोज का आयोजन कराया गया जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्र की कन्याओं को भोजन कराया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
गोविंद सिंह गौर के द्वारा मंदिर की मान्यता के बारे में बताया गया कि यह मंदिर कई बर्षो पुराना है और इस मंदिर मैं कई चमत्कार हुए हैं पूर्व में एक महिला को साक्षात हिंगलाज माता के द्वारा दर्शन देकर चूड़ियां पहनाई गई थी और मंदिर से ही कुछ दूरी पर एक आदिवासी परिवार में एक जन्म से एक बालक अंधा पैदा हुआ था वही जब उनके परिजन माता की गुफा में उस बच्चे को छोड़कर चले गए और तब से उस बच्चों की आंखों में रोशनी आई है ऐसे कई और चमत्कार भी इस मंदिर में हुए हैं।
गोविंद सिंह गौर के द्वारा बताया गया है कि यह हमारी कुलदेवी है हर वर्ष नवरात्रि में हम लोग यहां परिवार सहित आकर कन्या भोज व भंडारा भी करवाते हैं वहीं पदमा सिंह गौर के द्वारा समस्त कन्याओं के पैर छूकर उन्हें चुनरी उड़ाई और उनसे आशीर्वाद लिया वही पदमा सिंह के द्वारा कहा गया है कि समस्त क्षेत्र हमारा परिवार है और उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
