175 एकड़ में फैले BHEL स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को खेल विभाग करेगा हैंडोवर, केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
(भोपाल) राजधानी भोपाल भोपाल के भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को मध्यप्रदेश का खेल विभाग हैंडओवर करेगा। सोमवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग कॉम्पलेक्स में पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल विभाग के अंतर्गत लाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिये केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये गये हैं। फिर इसे संवारा जाएगा। यह कॉम्पलेक्स 175 एकड़ में फैला है।
शहर के हजारों खिलाड़ियों को है सौगात
खेल मंत्री विश्वाश सारंग ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बयात कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 33 एकड़ में गोल्फ के साथ एथेलेटिक्स, क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन के भी ग्राउंड भी है। सिटी के बीच में होने से यह खिलाड़ियों के लिए उपयोगी है। उन्हें गोल्फ, क्रिकेट समेत अन्य खेलों की प्रैक्टिस करने में सुविधा होगी। शहर के हजारों खिलाड़ियों को यह सौगात मिलेगी। इसलिए खेल विभाग प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज रहा है।
क्रिकेट मैदान के मापदण्ड पूरे
मंत्री सारंग ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम का उन्नयन बीएचईएल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा, तो क्रिकेट प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा। क्रिकेट के लिये मैदान के मापदण्ड पूरे हैं, बाकी स्टैण्ड आदि सुविधाओं का विस्तार करने के लिये फण्ड की व्यवस्था की जायेगी। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उन्नयन। सारंग ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का संचालन बीएचईएल के साथ खेल विभाग मिलकर करेगा। इससे कम खर्च में उन्नयन होगा और लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल विभाग के अंतर्गत आ जाये, इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके लिये सभी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है।
