जयपुर से अयोध्या आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से यात्रियों में हड़कंप

(अयोध्या) जयपुर से अयोध्या आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पड़ताल आरंभ कर दी। फ्लाइट में करीब 139 यात्री सवार बताए गए हैं, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाले के बाद विमान की सघन जांच चल रही है।

सीआइएसएफ के जवानों ने की जांच

एयरपोर्ट अथाॅरिटी के अधिकारियों के साथ पुलिस के भी उच्चाधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। विमान के यहां लैंड करने के बाद सीआइएसएफ के जवानों ने तत्काल विमान को सुरक्षा में ले लिया। जिला अस्पताल को भी हाई एलर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट के बाहर भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

सिर्फ आवश्यक लोगों को ही एयरपोर्ट के अंदर जाने दिया जा रहा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट सुरक्षा एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम जांच कर रही है। अलर्ट का मैसेज मिलने के बाद चेकिंग आरंभ कराई गई है। अभी तक की जांच में फ्लाइट से कोई बम नहीं मिला है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें