प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ाने आईआईएम इंदौर के छात्रों की टीम द्वारा गांवों का भ्रमण

(विदिशा)  आईआईएम इंदौर के 24 छात्रों की 4 टीमें जिले के चार ग्राम सुनपुरा, हंसुआ,चिडोरिया एवं गोबरहेला में अलग-अलग पहुंची। हर टीम एक गांव में चार दिन रहकर यहां ग्रामीण परिवेश को समझी है । हर टीम में 6 छात्र शामिल है। रूरल इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत छात्रों का चयन किया गया है। सभी टीमें रिपोर्ट तैयार करेंगी। फिर इसे आईआईएम इंदौर की तरफ से शासन को भेजा जाएगा। छात्रों की टीमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों के तहत हो रहे कार्यों का भी अध्ययन कराया गया है। एकेडमिक के साथ-साथ छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज देने तथा बडे प्रोजेक्ट को धरातल पर परखने की समझ विकसित करने के लिए एकेडमिक विजिट प्लान की गई है। प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री पंकज जैन तथा एनआरएलएम जिला परियोजना प्रबंधक संजय चौरसिया ने छात्रों से कहा कि वे ग्रामीण प्रवास के दौरान वहां के समूहों के संचालन एवं समूहों द्वारा की जा रही गतिविधियों, अर्थव्यवस्था एवं ग्रामीणों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे तो काफी अहम होगा। टीम विदिशा विकास खंड के ग्राम सुनपुरा, हंसुआ चिडोरिया और गोवरहेला का भ्रमण किया गया है। इन पंचायतों में भोजन एवं आवास की व्यवस्था करवाई गई थी। उक्त पंचायतों में स्व सहायता समूह की महिला दीदीयों एवं ग्राम संगठन एवं सकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारीयों के बीच संवाद करवाया गया है। आई आई एम इंदौर के छात्रों ने 14 से 18 अक्टूबर तक विदिशा जिले के प्रवास दौरान स्थानीय स्तर पर तमाम जानकारियों अवगत हुए हैं। अंतिम दिन 18 को विदाई के पहले जिला पंचायत में विलेज इंगेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत IIM इंदौर के छात्रों के 04 ग्रुप द्वारा PPT प्रस्तुतिकरण किया गया एवम तत्पश्चात वापस सभी छात्र संस्थान के वाहन से वापस चले गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें