पीड़ित परिवार को पचास लाख रूपये आर्थिक सहायता देने मुख्यमंत्री से की मांग

(जबलपुर) गत दिवस रात में अधिवक्ता नितिन शर्मा के भाई नवीन शर्मा को असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब पीने से मना करने पर चाकुओं से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटनाक्रम के चलते पुलिस की निष्क्रियता से अधिवक्ता समाज सहित आम जनता भी काफी क्रोधित और क्षोभित है।

भाजपा कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के जिला संयोजक जगदीप प्रकाश टीटू के नेतृत्व में जिला कलेक्टर जबलपुर को मुख्यमंत्री महोदय के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया और यह मांग की गई कि पीड़ित परिवार को तत्काल 50 लाख रू. आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जावे। उनकी पत्नि को शासकीय नौकरी दिलाई जावे और बच्चों को शिक्षा की समुचित व्यवस्था की जावे । जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की जावे और निकम्मे, प्रभावहीन अधिकारियों को तत्काल हटाकर अपराधियों और असामाजिक कार्यों के विरूद्व विशेष अभियान चलाकर आम जनता को असामाजिक तत्वों से मुक्ति दिलावे जावे।

ज्ञापन सौंपने में एल.बी.एस. बघेल, गोपाल शर्मा, अभय शुक्ला, सर्वेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, दीपक तिवारी, मनोज सनपाल, राजकुमार यादव, कुश सिंह, सुनील पांडे, विनय भूषण तिवारी, नीलम जैन, संगीता नायडू, समशुनिषा, शिवानी , तान्या, अमन शर्मा, परमिंदर सिंह लांबा, अरविंद साहू, पुष्पराज तिवारी, दीपक स्वर्णकार, संदीप विश्वकर्मा, प्रदीप परसाई, दिवाकर गुप्ता, नितिन चौकसे, सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें