लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण सत्र एक दिसम्बर से , 15 नवम्बर तक आवेदन मांगे

(ग्वालियर) शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये शुरू होने जा रहे नए प्रशिक्षण सत्र के लिए 15 नवम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालयीन समय में न्यू राजस्व भवन चंद्रबदनी नाका में संचालित शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखा प्रशिक्षण शाला में आगामी एक दिसम्बर से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये प्रशिक्षण सत्र शुरू होगा। विस्तृत जानकारी के लिये लेखा प्रशिक्षण शाला में संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें