नेशनल लोक अदालत में विद्युत मामलों के निराकरण हेतु पूर्ववार्ता बैठक आयोजित

(राजगढ़़) वर्ष 2024 में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली चतुर्थ नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरणराजगढ़ द्वारा आयोजन पूर्व विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि, आमजनों के न्यायालयों में लंबित व प्रीलिटीगेशन स्तर के मामलों को सुलहवार्ता व आपसी राजनामे के माध्यम से अधिक से अधिक निराकरण किया जा सके।

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कार्यालय द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से, पैरालीगल वालेंटियर्स के सहयोग, प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों जैसे- नगरपालिका, बैंक, बी.एस.एन.एल, विद्युत विभाग आदि के लंबित व प्रीलिटीगेशन स्तर के बिल वसूली आदि मामलों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलझाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजन पूर्व बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को जिला न्यायालय परिसरराजगढ़ स्थित ए.डी.आर. सेंटर में जिला न्यायालय, राजगढ़ के विद्युत न्यायालय के जिला न्यायाधीश श्री राजेश कुमार देवलिया की अध्यक्षता में, सचिवजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री सुनील कुमार खरे, उप अधीक्षक श्री दीपक भुसारे भी उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके विभाग के न्यायालयों में लंबित व प्रीलिटीगेशन स्तर के अधिक से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत कर राजीनामा व सुलह-समझौते की कार्यवाही से निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें