एनसीसी कैडेट्स ने सटीक निशाना लगाने का पाया प्रशिक्षण
15 वां संयुक्त वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी में किया जा चुका है।
(बालाघाट) 15 वां संयुक्त वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी में किया जा चुका है। प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस का प्रारंभ पीटी परेड के साथ हुआ किया गया। जिसमें प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कैडेट्स को योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत भ्रस्तिका, कपाल भाति, अनुलोम विलोम एवं भा्रमरी प्राणायाम तथा वज्रासन, सुखासन, पदमासन से संबंधित विभिन्न योगक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। वहीं शस्त्र प्रशिक्षण के अंतर्गत 0.22 स्पोर्टस राइफल तथा 0.22 डिलक्स राइफल का परिचय कराया गया। अल्फा कंपनी के लगभग 100 कैडेटस को सेकण्ड ऑफिसर ओम एम खोण्ड एवं थर्ड ऑफिसर कल्पना थोम्बर के नेत्रत्व में लाइव फायर का अभ्यास कराया गया। कैडेटस ने लगभग 500 राउंड्स 0.22 रायफल से फायर किये। जिसमे कैडेट्स ने सटीक निशाना लगाना सीखा। इस दौरान विशेष व्याख्यान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, वारासिवनी के मैनेजर द्वारा सायबर सुरक्षा, बैकिंग फ्राड तथा बैकिंग कार्यप्रणली से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीवाल, खो-खो तथा रस्साकस्सी का भी कैडेट्स को अभ्यास कराया गया।
